फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lineman connecting wires dies of electrocution

Farrukhabad News: तार जोड़ रहे लाइनमैन की करंट से मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 19 Jul 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lineman connecting wires dies of electrocution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फर्रुखाबाद जिले में पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय लाइनमैन के करंट लग गया। नीचे गिरने से हालत गंभीर हो गई। परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। चिकित्सकाें ने सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीण विद्युत उपखंड पर लाइनमैन सोनू(33) कार्य करता था। वह बुढ़नामऊ गांव में बिजली का तार जोड़ने गया। अचानक करंट लगने से वह पोल से नीचे आ गिरा।

विज्ञापन


नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधिशाषी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि लाइनमैन के परिजनों को विभाग की ओर से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घर में पत्नी गुडिया, चार वर्षीय बेटी लक्ष्मी और एक वर्ष का बेटा लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed