फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Line for land related complaints, settlement of 4

भूमि संबंधित शिकायतों की लगी लाइन, 4 का निस्तारण

Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Line for land related complaints, settlement of 4
कमालगंज थाने में समस्याएं सुनते एएसपी अजय प्रताप। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज/संकिसा। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मेरापुर थाने में हुए समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कमालगंज थाने में एएसपी ने फरियादें सुनीं। इस दौरान जमीन संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा आईं।
विज्ञापन

शनिवार को कमालगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में दोपहर करीब 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय के साथ फरियादें सुनी।
विज्ञापन

गांव मीठापुर निवासी गोविंद सिंह ने गांव के वीरेंद्र के खिलाफ खेत की मेड़ तोड़ लेने व रामसरन के खिलाफ दूसरे खेत पर कब्जा कर लेने की शिकायत की।
कुशलपुर निवासी रामसेवक ने गांव के चकरोड कब्जा मुक्त कराने की मांग की। टांडा बहरामपुर निवासी रामऔतार ने प्रधान रामसेवक के खिलाफ खेत से जबरन रोड निकालने की शिकायत की। एएसपी ने सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाने में एसडीएम संजय कुमार ने शिकायतें सुनी। कुल सात शिकायतों में पांच का निस्तारण कर दिया गया। सभी शिकायतें भूमि संबंधित थीं। थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, कानूनगो रामसिंह, आदर्श कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में समाधान दिवस पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौबे ने समस्याएं सुनीं। कुल 12 शिकायतों में पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed