{"_id":"5f89da108ebc3e1a231f039e","slug":"lightning-in-ten-villages-farrukhabad-news-knp588904685","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैन की मौत से दस गांवों की रात भर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा लाइनमैन की मौत से दस गांवों की रात भर गुल रही बिजली
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। हाईटेंशन लाइन के पोल पर काम करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत के बाद गुरुवार शाम को लगाया गया जाम करीब साढ़े तीन घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर खुला। दस गांवों की बिजली रात भर गुल रही। 12 घंटे बाद फीडर चालू होने के बाद बिजली आई। शुक्रवार को एक्सईएन ने एसडीओ के माध्यम से संविदा लाइनमैन की पत्नी को ढाई लाख रुपये का चेक बनवा कर भिजवा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी चंद्रशेखर शाक्य (45) नहरैया विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन था। गुरुवार शाम 5.30 बजे वह साथी संविदा लाइनमैन अरविंद के साथ रठौरा बाजार में 11 केवी बिजली लाइन के पोल पर आए फाल्ट को ठीक करने गया था। शट डाउन लेने के बाद चंद्रशेखर ने पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ी। लाइन चेक करने को बिजली 5.41 बजे बिजली चालू कराई। तभी करंट की चपेट में आने ले उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर उपकेंद्र से बिजली बंद कर दी गई। गुस्साए परिजनों और गांव के लोगों ने बहोरिकपुर-मोहम्मदाबाद रोड पर जाम लगा दिया था। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर देर रात तक डटे रहे। रात नौ बजे तारों में फंसा शव नीचे लकड़ी के खोखे पर गिर गया था। इससे लोग फिर से हंगामा करने लगे। एसडीएम सदर अनिल कुमार, तहसीलदार, एसडीओ रवि पांडेय, सीओ व पुलिस वाले परिजनों को समझाते रहे। साढ़े तीन घंटे बाद करीब सवा दस बजे एसडीएम ने पांच लाख रुपये मुआवजा, जमीन का पट्टा और एक आवास दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुला। शुक्रवार को एक्सईएन हरिवरन ने पांच लाख मुआवजे की धनराशि में से ढाई लाख रुपये का चेक चंद्रशेखर की पत्नी सूरजमुखी के नाम एसडीओ व जेई के माध्यम से भिजवा दिया। एक्सईएन हरिवरन ने बताया कि बकाया ढाई लाख रुपये कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दिए जाएंगे। बिजली बंद होने से करीब दस गांव की बिजली रात भर गुल रही। शुक्रवार सुबह फीडर से गांवों को बिजली दी गई।
किसकी है गलती, जांच में पता चलेगा
संविदा लाइनमैन चंद्रशेखर की करंट से मौत किसी गलती से हुई है, इसकी हकीकत जांच में खुलेगी। संविदा लाइनमैन चंद्रशेखर की मौत के मामले में एक्सईएन ग्रामीण ने एसडीओ व जेई से जांच रिपोर्ट मांगी है। जेई मासूम अली ने बताया कि अभी तक पता चला कि लाइनमैन अरविंद ने शट डाउन फोन से सहायक एसएसओ से लिया था जबकि शट डाउन लिखित में लेने के आदेश थे। लिखित में लिया गया या नहीं, इसकी जानकारी की जाएगी। एसएसओ सत्यभान, सहायक एसएसओ मुरली के मोबाइल बंद हैं। इससे इनसे बात नहीं हो सकी। पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द रिपोर्ट एक्सईएन को दी जाएगी। उधर पुलिस की जांच में एसएसओ और संविदा लाइनमैन संदेह के घेरे में हैं। अभी लाइनमैन से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसओ से भी पूछताछ की जाएगी। दो माह पहले भी इसी तरह तार जोड़ते समय अचानक बिजली चालू होने से संविदा लाइनमैन आमोद की मौत हो चुकी है।