{"_id":"604f8f718ebc3e8c955c0ceb","slug":"lightning-in-50-villages-for-two-days-farrukhabad-news-knp6178293167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से 50 से अधिक गांवों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से 50 से अधिक गांवों में बिजली संकट
विज्ञापन
दो दिन से 50 गांवों की बिजली गुल
फर्रुखाबाद। नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र द्वितीय में डेढ़ साल पहले लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 50 से अधिक गांवों की बिजली दो दिन से गुल है। कार्यदायी संस्था ने ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए लगाए 33केवी ब्रेकर को चालू नहीं किया था। इससे ट्रांसफार्मर फुंकने की बात कही जा रही है।
शनिवार को 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र द्वितीय पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। सोमवार को टेस्ट विभाग की टीम ने उपकेंद्र पहुंच कर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई और इसे खराब घोषित कर दिया गया। अब नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के तहत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए 33केवी का ब्रेकर लगाया गया था। ताकि फाल्ट आने से सीधे ट्रांसफार्मर पर असर न पड़े, लेकिन कार्यदायी संस्था ने ब्रेकर चालू नहीं किया था। इससे फाल्ट से ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन
एक्सईएन ग्रामीण हरिबरण सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिल गई है। उससे जिन गांवों को बिजली दी जाती है, उनको दूसरे उपकेंद्र से जोड़कर बिजली दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही ट्रांसफार्मर भी मंगाया जाएगा।