{"_id":"607ed4d28ebc3ebf8277c60f","slug":"light-farrukhabad-news-knp6244332139","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मोहल्ला व 10 गांव की पांच घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मोहल्ला व 10 गांव की पांच घंटे बिजली रही गुल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट विद्युत उपकेंद्र का 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स जलने से 20 मोहल्लों और 10 गांवों की बिजली पांच घंटे गुल रही। दूसरे केबल बॉक्स के माध्यम से शहर के मोहल्लों व गांवों को बिजली दी गई। दिन में केबल बॉक्स ठीक करवाया गया।
पांचाल घाट उपकेंद्र से शहरी क्षेत्र के 20 मोहल्लों और 10 गांवों को बिजली दी जाती है। सोमवार देर रात 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से केबल बॉक्स जल गया। इससे शहरी क्षेत्र के मोहल्लों और गांवों की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी एसडीओ रामप्रवेश को मिली। उन्होंने अवर अभियंता अनिल कुमार को मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
रात में दो घंटे बिजली बंद रहने के बाद दूसरे केबल बॉक्स के माध्यम से शहरी क्षेत्र के मोहल्लों व ग्रामीण इलाकों को बिजली दी गई। मंगलवार को 33 केवी की लाइन के केबल बॉक्स की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। इस कारण फिर से सभी गांवों और शहरी क्षेत्र के मोहल्लों की बिजली बंद कर दी गई। केबल बॉक्स ठीक होने में करीब तीन घंटे का समय लगा। इस कारण बिजली बंद रही। जेई अनिल कुमार ने बताया कि फुंका केबल बॉक्स सही हो गया है। गांव व शहर के मोहल्लों को बिजली दी जा रही है।