फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lifting won the gold, the value of the extended district

वजन उठाकर जीता सोना, बढ़ाया जिले का मान

Sat, 10 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lifting won the gold, the value of the extended district
मुरादाबाद में हुई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
60वीं राज्य स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन



मुरादाबाद जिले के मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में 6 से 8 सितंबर को खेली हुई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कानपुर मंडल से प्रतिभाग कर रहे फर्रुखाबाद के छह खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर गौरवांवित किया।

प्रतियोगिता में 69 किलोग्राम भार वर्ग में निशा 53 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति सिंह, 58 किलोग्राम भार वर्ग में सरोज को द्वितीय स्थान मिला। 48 किलोग्राम भार वर्ग में शालिनी तृतीय रहीं। वहीं बालक वर्ग 62 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में अरुण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में नियमित अभ्यास करने वाले इन खिलाड़ियों का स्टेडियम पहुंचने पर क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार व कोच सर्वेंद्र यादव ने उत्साहवर्धन किया। कोच ने बताया कि जिले का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले दोनों खिलाड़ियों का चयन तेलंगाना में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग का भी कानपुर मंडल को हासिल हुई है। इस मौके पर जिला क्रीड़ा प्रभारी राकेश मिश्रा, अश्विनी शर्मा, विवेक सोनकर व जिला बाक्सिंग संघ के सचिव संजीव कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed