फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   life impreessment

यूपी ऑल: दो भाइयों समेत तीन को हत्या में आजीवन कारावास

Thu, 25 Jul 2019 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
life impreessment
हत्या के मुकदमे में दो भाइयों समेत तीन को दोषी पाकर कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दो अभियुक्तों पर बीस-बीस हजार रुपये और एक अभियुक्त पर तीस हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना पाली के गांव भोरापुर निवासी मांगेश सिंह का भतीजा सुरजीत सिंह पुत्र श्याम बहादुर सिंह 10 अक्तूबर 2017 को राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी में राजेश सिंह की बहन के घर आया था।
विज्ञापन

वह 11 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांधी गांव से निबिया की ओर पैदल जा रहा था। तभी गांव भोरापुर थाना पाली जिला हरदोई निवासी अवनीश उर्फ बड़क्के, इसका भाई छुटक्के उर्फ देवेंद्र सिंह और गांव का राजेश सिंह बाइक से आए और सुरजीत को घेर लिया। पुराने मुकदमे की रंजिश में गोली मार कर सुरजीत की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगेश सिंह ने तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट राजेपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक सक्सेना ने दलीलें पेश कीं।
सुनवाई पूरी होने पर अपर जिला जज षष्ठम् विजय कुमार गुप्ता ने आरोपी अवनीश उर्फ बड़क्के, छुटक्के उर्फ देवेंद्र व राजेश सिंह को हत्या के जुर्म में दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा और बीस-बीस हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

आरोपी छुटक्के उर्फ देवेंद्र को आर्म्सएक्ट के जुर्म में दोषी पाकर तीन साल की सजा सुनाई और दस हजार रुपये जुर्माना किया है। दोनों सजा एक साथ चलने का आदेश दिया है। जो अवधि जेल में बिताई है, उसको सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed