{"_id":"64d520b8cdf8cc5ea6031746","slug":"lekhpal-kanungo-trapped-on-charges-of-taking-bribe-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1681-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल, कानूनगो फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल, कानूनगो फंसे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। रिश्वत लेने के बाद खेत की पैमाइश न करने पर किसान व राजस्व कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। किसान ने न्यायालय के आदेश पर लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ गाली-गलौज, एससीएसटी एक्ट व भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी भाईलाल के पिता रामसिंह के नाम जमीन है। उन्होंने खेत की पैमाइश के लिए सरकारी शुल्क दो हजार रुपये जमा कर एसडीएम कोर्ट में अर्जी दी। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर अलग-अलग पैमाइश की तारीखें दी गईं।
आरोप है कि 21 जून को क्षेत्रीय लेखपाल रोहित अवस्थी व राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र यादव उन्हें मिले। कहा कि पैमाइश करने के लिए उनकी पांच हजार फीस होती है। इस पर भाईलाल ने रुपये दे दिए। इसके बावजूद जब पैमाइश नहीं हुई तो 28 जून को वे तहसील गए। लेखपाल व कानूनगो से कहा कि सरकारी फीस पहले ही जमा हो चुकी है।
विज्ञापन
उनके पांच हजार रुपये वापस कर दो, इस पर वे जातिसूचक गालियां देने लगे। कहा कि जानता नहीं है, सरकार हमारी है। किसान भाईलाल ने लेखपाल रोहित अवस्थी, कानूनगो धीरेंद्र यादव के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।