फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyers submitted a memorandum for a fair investigation of the case

Farrukhabad News: वकीलों ने मुकदमे की निष्पक्ष जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 14 Aug 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lawyers submitted a memorandum for a fair investigation of the case
फोटो-08,कायमगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील,संवाद
कायमगंज। वकीलों ने वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराकर समाप्त करने की मांग को लेकर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बुधवार को एसडीएम अतुल कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा, 14 सितंबर 2023 को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अपील पर हापुड़, मेरठ में वकीलों और पुलिस के बीच हुए विवाद के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया था। कायमगंज में भी 40 से 50 वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हापुड़ और मेरठ में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश में वकीलों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के आदेश दिए। वकीलों का आरोप है कि प्रदेश भर में मुकदमे वापस हो गए, वहीं कायमगंज में विवेचना अधिकारी ने लगभग 10 अधिवक्ताओं पर गलत आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इसकी जांच निष्पक्ष नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराई जाए। इस मौके पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीडी यादव, सचिव अवनीश गंगवार, इन्द्रेश गंगवार, अनोखेलाल, संजय भाष्कर, रामदास वर्मा, नाजिर खान, रीता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed