फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyer raging on soot painting Stone in farrukhabad

पत्थर पर कालिख पुतवाने पर भड़के वकील

Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Lawyer raging on soot painting Stone in farrukhabad
पत्थर से कालिख साफ करता एक मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
पुराने कलक्ट्रेट सभागार के लोकार्पण के पत्थर पर कालिख पुतवाने पर सोमवार को वकील भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तुरंत ही पत्थर से कालिख साफ कराई।     
विज्ञापन

 
 वर्ष 1991 में फतेहगढ़ स्थित कलक्ट्रेट में एक सभागार बनवाया गया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने किया था। बाद में जब कलक्ट्रेट में नया सभागार बन गया तो वहां पर डीएसओ कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया। अब यह बिल्डिंग जीर्ण शीर्ण हालत में पहुंच गई तो यहां से डीएसओ कार्यालय को पुराने जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। अब इस बिल्डिंग की मरम्मत कराकर यहां पर एनआईसी शिफ्ट की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को एनआईसी शिफ्ट होने से पहले ठेकेदार या किसी अन्य ने डीएसओ कार्यालय में लगे पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी के पुराने पत्थर पर कालिख पोत दी। इससे वकील गुस्सा हो गए। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी मोनिका रानी से इसकी शिकायत की। डीएम ने तुरंत ही पत्थर से कालिख साफ करवा दी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed