फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lathis and sticks were used during a protest against the molestation of women.

Farrukhabad News: महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध में चले लाठी-डंडे

Mon, 06 Jul 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lathis and sticks were used during a protest against the molestation of women.
शमशाबाद। ढाई घाट गंगा तट पर कलश विसर्जन के दौरान रविवार को महिलाओं से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव लीलापुर निवासी अवधेश सिंह के यहां श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद परिवार के लोग कलश विसर्जन के लिए ढाई घाट पहुंचे थे। गंगा स्नान कर रही महिलाओं और युवतियों का कुछ युवक वीडियो बनाने लगे। इसका विरोध करने पर कहासुनी हो गई। युवकों ने महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ की तथा बाद में अपने गांव से 20-25 लोगों को बुलाकर हमला कर दिया। मारपीट में गौरव, मोहित और बृजभान सिंह घायल हो गए। गौरव की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed