फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   lapta kisan

लापता किसान के कपड़े गंगापुल पर रखे मिले

Sat, 08 Aug 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
lapta kisan
शमसाबाद। घर से निकले वृद्ध के कपड़े शाम को ढाई घाट गंगा पुल पर रखे मिले। गंगा में कूदने की आशंका पर गोताखोरों को लगाकर उनकी तलाश की गई। पर कुछ पता न चलने पर बेटे ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र गांव किसरोली निवासी रामबख्श(85) शुक्रवार सुबह घर से निकल गए थे। शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने खोजबीन की। पर उनका कुछ पता नहीं चला। शाम को गुजर रहे लोगों ने ढाई घाट पुल पर कपड़े रखे देखे तो पुलिस को सूचना दी। इस पर दरोगा अहसान उल्ला मौके पर पहुंचे और कपड़ों को थाने ले आए।
विज्ञापन

परिजनों को जानकारी दी, तो उन्होंने कपड़े वृद्ध के होने की बात स्वीकारी। इसके बाद पुलिस व ओमकार ढाई घाट पहुंचे। वहां दुकानदारों ने बताया कि एक बुजुर्ग को कुछ लोगों ने गंगा में कूदते देखा था। इस पर उनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया। पर उनका कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह फिर गोताखों को गंगा में उतारा गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके बेटे ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि पिता रामबख्श की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed