फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Land purchased for Rs 12 lakh, compensation of Rs 7.20 lakh, how to do the sale deed

Farrukhabad News: 12 लाख में खरीदी जमीन, 7.20 लाख मुआवजा, कैसे करें बैनामा

Thu, 28 May 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 28 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Land purchased for Rs 12 lakh, compensation of Rs 7.20 lakh, how to do the sale deed
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। नगर पंचायत खिमसेपुर से जुड़े गांव भटकुर्री, नगला बाग रठौरा के किसान बुधवार को जिलाधिकारी से मिले। कहा कि उन्होंने 12 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से जमीन खरीदी। सर्किल रेट 80 फीसदी बढ़ने के बाद भी 7.20 लाख रुपये मुआवजा मिल रहा है। फिर भी किसानों को बड़ा घाटा है।
विज्ञापन

गांव नगला बाग निवासी विवेक दीक्षित ने बताया कि गाटा संख्या 1262 आबादी में दर्ज है। जबकि मुआवजा सामान्य कृषि भूमि का दिया जा रहा है। यही हाल गाटा संख्या 1297 व 69 का है। उन्होंने तीन बीघा खेत 12 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से खरीदा। जबकि सात लाख 20 हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा मिल रहा है। इससे किसानों को घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं अनुग्रह नारायण सिंह ने शिकायत की कि नक्शे से भटकुर्री गांव से लिंक एक्सप्रेसवे करीब 60 मीटर हटा दिया गया, जबकि नगला बाग में कोई संशोधन नहीं किया गया। इससे किसानों की भूमि अधिक अधिग्रहीत हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed