फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs were paid in the accounts of Pradhan's husband, son and close relatives

फर्रुखाबादः प्रधान के पति, बेटे व करीबियों के खातों में भुगतान

Wed, 03 Aug 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lakhs were paid in the accounts of Pradhan's husband, son and close relatives
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पंचायत याकूतगंज में प्रधान के पति, बेटे व करीबियों के खातों में लाखों का भुगतान किया गया है। डीपीआरओ की जांच में इसका खुलासा हुआ है। अब विकास कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत याकूतगंज में भ्रष्टाचार की नींव काफी पुरानी है। पिछली पंचवर्षीय योजना में प्रधान व सचिव से रिकवरी हुई थी। अधिकार बहाल होने के बाद जब उसी सचिव की तैनाती हुई तो बिना अनुमति के स्कूल ध्वस्त कराकर नियम विरुद्ध तरीके से नवनिर्माण करा दिया गया था। जांच में तत्कालीन प्रधान व सचिव के दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई की फाइल अभी तक दबी है। अब गांव की सरकार बदली तो फिर शिकायतों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

गांव के अमित कटियार की शिकायत पर जिलाधिकारी ने 12 जुलाई को डीपीआरओ की अध्यक्षता में बीडीओ बढ़पुर व जेई आरईडी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। शिकायत के अनुसार, प्रधान व सचिव की मिलीभगत से प्रधान के पति, बेटे के अलावा करीबियों के निजी खातों में व ब्लैकलिस्टेड फर्म को लाखों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सहायक के खाते में अप्रैल में तीन बार में 24 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। नाला निर्माण व सीसी निर्माण में भी मनमानी करने का आरोप लगाया गया। डीपीआरओ ने बताया कि उन्होंने गांव में जाकर जांच की है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को चेक किया गया तो प्रधान के पति व बेटे के खातों में लाखों रुपये के भुगतान की पुष्टि हुई है।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता व अन्य बिंदुओं पर अभी गंभीरता से जांच कराने के बाद कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। भुगतान संबंधी कुछ पत्रावलियां भी तलब की गई हैं। दोषियों के खिलाफ हरहाल में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed