फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs stolen from three houses and one shop

तीन घरों व एक दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 25 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from three houses and one shop
गांव बरतल में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद/नवाबगंज। चोरों ने बुधवार रात को तीन घरों व एक दुकान से लाखों रुपये के जेवर, नगदी आदि सामान पार कर दिया। तीन वारदातें नवाबगंज के गांव बरतल में और चौथी घटना शहर के कच्चा किला भीकमपुरा में हुई। ताले न टूटने से एक घर बच गया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी सुधीर कुमार दिवाकर रात को परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी चोर पास में खड़े नीम के पेड़ के सहारे घर में घुस गए। कमरे के ताले तोड़कर वहां से अलमारी से डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। एक बक्सा भी उठा ले गए। वह गांव के किशन पाल के खेत में खाली पड़ा मिला। इसी गांव के सत्यपाल भी परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी चोर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर आधा किलो चांदी की करधनी, पायल आदि जेवर ले गए।
विज्ञापन

सुबह दोनों के परिजन जब छत से नीचे आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। गांव के सुधीर कुमार की घर के बाहर खोखे में परचून की दुकान रखी है। उसके ताले तोड़कर चोर ढाई सौ रुपये व कुछ सामान निकाल ले गए। वहीं पड़ोसी मनोज के घर के चोरों ने ताले तोड़ने का प्रयास किया पर ताले न टूटने से चोरी होने से बच गई। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला कच्चा किला भीकमपुरा निवासी बिजली विभाग के लाइनमैन सुधीर शाक्य के घर से चोरों ने 15 हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed