फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs stolen from the house of Pradhan's brother

प्रधान के भाई के बंद घर से लाखों की चोरी

Sun, 09 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the house of Pradhan's brother
कमालगंज। प्रधान के मृत भाई के बंद घर में घुसकर चोर पांच तोला जेवर व नगदी आदि चोरी कर ले गए। सुबह दरवाजे में लगा ताला टूटा देख चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी प्रधान उवैश के भाई नौशाद कब्रिस्तान के पास बने मकान में रहते थे।
29 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद अकेले होने के कारण पत्नी अफसाना बेगम घर में ताला डालकर उवैश के घर के पास बने दूसरे मकान में आकर रहने लगी। कब्रिस्तान के पास वाले मकान में करीब दस दिन से ताला पड़ा था।
विज्ञापन

शनिवार रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर और नगदी चुरा ले गए। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी प्रधान उवैश को दी। उन्होंने भाई के घर पहुंच कर स्थिति देखी और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उवैश ने बताया कि चोर घर में रखा सोने का हार, ब्रेसलेट, छपका, चेन और चांदी की पायलें सहित करीब पांच तोला सोना और 60 हजार रुपये ले गए हैं। बताया कि गांव के ही कुछ युवकों पर चोरी का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed