{"_id":"667dbf4257fe2a4edf031b54","slug":"lakhs-of-rupees-were-grabbed-by-pretending-to-be-the-owner-of-a-firm-case-registered-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103268-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्म का मालिक बताकर लाखों रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्म का मालिक बताकर लाखों रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक शातिर दिमाग व्यक्ति ने फर्म बनाने के बाद उस पर कई अन्य फर्मों से लाखों रुपये का सामान ले लिया। रातों-रात सामान समेटकर भाग गया। एक फर्म से ली गई 1.68 लाख रुपये की इलायची व तंबाकू का पैसा लेने पहुंचे, तो धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई।
शहर कोतवाली के मोहल्ला रस्तोगी निवासी रजत रस्तोगी ने कादरीगेट थाने में मोहल्ला अंडियाना की मैसर्स गुप्ता इंटरप्राइजेज के मालिक मनोज गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उनकी मैसर्स गोविंद प्रसाद रामलाल नाम से फर्म है। मनोज गुप्ता 27 मई से उसके साथ लेन-देन करने लगा।
शुरुआत में उसने रुपये नकद दिए। 31 मई को 1.68 लाख रुपये की तंबाकू व इलायची बुक की। कहा कि धनराशि डिग्गीताल स्थित दुकान से ले लेना। एक जून को जब दुकान पर रुपये लेने पहुंचे, तो पता चला कि दुकानदार शाम को ही लोडर में सामान भरकर चला गया। उसके मोबाइल पर संपर्क किया, तो बंद जा रहा है। कहा कि इस फर्म मालिक ने प्रशांत ट्रेडिंग कंपनी के 37,157, बिहारी एजेंसी के 58,741, आरके ट्रेडर्स के 35 हजार, चिश्ती सेल्स के 45 हजार, भोला एजेंसी के 58,750, प्रमोद इंटरप्राइजेज के 31,963, खन्ना डिस्टीब्यूटर्स के 31,170, विपुल एजेंसी के 53,181, सुधा एजेंसी के 70,148 रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।