{"_id":"649c80ad44af58f10f0a8a24","slug":"labourer-died-due-to-bike-slip-farrukhabad-news-c-12-1-309328-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक फिसलने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक फिसलने से मजदूर की मौत
Thu, 29 Jun 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। बाइक फिसलने से घायल मजदूर की लखनऊ में मौत हो गई। पत्नी व भतीजी घायल हो गए थे। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी अजय उर्फ परदेसी (35) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह मंगलवार की शाम को पत्नी सीता व भतीजी पल्लवी को बाइक पर बैठाकर गांव दहेलिया में भैरव मंदिर पर लगा मेला दिखाने गया था। अजय उर्फ परदेसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। रात को तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। गांव के पास भट्ठे पर मोड़ होने पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अजय, पत्नी सीता व भतीजी पल्लवी घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। अजय उर्फ परदेसी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको सैफई रेफर कर दिया। परिजन अजय को लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह अजय की मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां रेशमा देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। अजय अपने पीछे एक बेटी व बेटा छोड़ गया है।