फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Laborer's body found near Dhilawal, accused of murder

Farrukhabad News: ढिलावल के पास मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Mon, 20 May 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found near Dhilawal, accused of murder
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव ढिलावल के पास एक मजदूर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने लोहिया अस्पताल भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। देर रात कुछ लोगों से विवाद होते देखा गया था।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव रामनगर गुड़ेरिया निवासी विनोद कुमार राजपूत (50) परिवार के साथ नगला खैरबंद में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। देर रात वह लहूलुहान हालत में ढिलावल के पास पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह तक घर न पहुंचने पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। कुइंयाबूट के संतराम ने बताया कि वह उनके यहां मजदूरी करते थे। शनिवार शाम 200 रुपये लेकर गए थे। बलराम ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह ठेका के सामने से गुजरे तो कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। चूंकि विनोद गाली गलौज करने लगते थे। लिहाजा वह नहीं बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में पत्नी सोनकली, पुत्री शीतल, पुष्पा, नन्ही व पुत्र बलवंत का रो-रो कर बुरा हाल था। शीतल ने बताया कि उनके पिता की हत्या की गई है। सिर के पीछे हिस्से में अधिक चोट है।

--------
टेंपो से कूदने पर बच्चा गंभीर रूप से घायल
फर्रुखाबाद। हरदोई के थाना अरवल के गांव खज्जूपुर निवासी रामनिवास का 12 साल का पुत्र गोविंद गांव से बिना बताए ही एक टेंपो पर बैठकर कड़हर की ओर आ गया। कड़हर के पास वह टेंपो से कूद गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed