{"_id":"650c88fef1af43e14d013484","slug":"laborer-died-due-to-snake-bite-family-members-kept-doing-exorcism-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3192-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सर्प दंश से मजदूर की मौत, परिजन कराते रहे झाड़फूंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सर्प दंश से मजदूर की मौत, परिजन कराते रहे झाड़फूंक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सांप काटने से मजदूर की मौत हो गई। परिजन झाड़फूंक कराते रहे। इसके बाद लोहिया अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी 40 वर्ष का मजदूर रूकमंगल बुधवार दोपहर को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में काट लिया। रूकमंगल ने घर जाकर परिजनोें को सांप काटने की जानकारी दी। परिजन रूकमंगल को गांव भटासा में वैद्य के घर ले गए। जहां कई घंटे उपचार के बाद भी सुधार नहीं होने पर वैद्य ने इलाज करने से मना कर दिया। रात को परिजन मजदूर को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मजदूर को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन रात को ही लोहिया अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टर ने रूकमंगल को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए। गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मजदूर की मौत से पत्नी माया देवी, बेटी पलक, पायल, नंदिनी, बेटे राजा व मांं रामबेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।