{"_id":"63767931249967633d01ca22","slug":"laborer-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-farrukhabad-news-knp7288617151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी से मनमुटाव के चलते मजदूर ने शमसाबाद रेवले स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मझंना निवासी मजदूर आकाश उर्फ गोलू वाल्मीकि (26) की पांच वर्ष पहले फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी रिंकी से शादी हुई थी।
रिंकी एक नर्सिंग होम में काम करती है। आकाश के कोई संतान नहीं है। पति-पत्नी में मनमुटाव रहता था। काफी समय से रिंकी अपने मायके में रह रही है।
आकाश बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे घर से निकला और शमसाबाद रेलवे स्टेशन के पास कायमगंज की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने आकाश की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में भाई विक्की, सावन ने बताया कि पत्नी से मनमुटाव के चलते आकाश ने आत्महत्या की है। मां मुन्नी देवी रो-रो कर बेहाल हो गईं।