फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lab technician angry because of indecency stopped

अभद्रता से खफा लैब टेक्नीशियन ने काम किया बंद

Thu, 18 Mar 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Lab technician angry because of indecency stopped
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन (एलटी) से बुधवार को एक डॉक्टर ने अभद्रता कर दी थी। कार्रवाई न होने पर गुरुवार को सभी साथी डॉक्टर के खिलाफ लामबंद हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लड बैंक, लैब में ताला डालने के साथ कोरोना जांच भी ठप कर दी। सभी डॉक्टर और उनके भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही ओपीडी में जमकर नारेबाजी की। सीएमएस ने डॉ. इमरान अली और उनके भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। दोपहर बाद चिकित्सीय सेवा के कई कर्मचारी संगठनों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के सीनियर लैब टेक्नीशियन जीपी वर्मा से अस्पताल के ही डॉक्टर इमरान अली और उनके भाइयों व कुछ अन्य लोगों ने अभद्रता कर दी थी। इससे खफा अस्पताल के सभी लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर चले गए। उप्र प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार ने कहा कि जब तक डॉक्टर, उनके दोनों भाई और अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता, वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटी का आक्रोश देख सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने डॉ. इमरान, उनके भाई सलमान व रिजवान और अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर भेज दी।
मामले की गंभीरता देख देर शाम प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ. अजय कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संयोजक/डिप्लोमा फार्मेसी अध्यक्ष चक्र सिंह यादव के अलावा लोहिया कर्मचारी संघ के विभिन्न संगठन, एलटी संघ के पदाधिकारी एकत्रित हुए। दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया।

समझौते पत्र में डॉ. अजय कुमार, चक्र सिंह यादव, डॉ. इमरान अली, जीपी वर्मा, गिरीश चंद्र, पुष्पेंद्र के हस्ताक्षर हैं। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed