{"_id":"68e020f388ad3f4d4c05c39c","slug":"kshatriya-community-should-move-forward-unitedly-brijbhushan-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107557-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर आगे बढ़े क्षत्रिय समाज : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर आगे बढ़े क्षत्रिय समाज : बृजभूषण
Sat, 04 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-39,शस्त्र देकर सम्मानित करते संगठन के लोग।संवाद
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विजयदशमी पर शस्त्र पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने समाज को एकजुटता का संदेश दिया।
थाना जहानगंज क्षेत्र के राजपूताना स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। वीरेंद्र सिंह राठौर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने कहा कि जैसे बिखरे हुए फूलों की कीमत नहीं होती, लेकिन माला में पिरोए जाने पर वे भगवान तक पहुंच जाते हैं, उसी प्रकार समाज का संगठित होना आवश्यक है।
उन्होंने क्षत्रिय समाज से अपने कर्म और कर्तव्यों का पालन करने तथा युवाओं से आत्ममंथन कर अच्छाई-बुराई को पहचानने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 से अयोध्या में रामकथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन भी किया गया। उन्होंने लोगों से शराब का सेवन न करने, व्यायाम करने और शुद्ध दूध-घी के उपयोग से स्वस्थ जीवन जीने की अपील की।
विज्ञापन
समारोह में पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राघवेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व सांसद का सम्मान करने की होड़ लगी रही।