{"_id":"210c644105e7df1e6ff21d2decd4c516","slug":"kotedar-son-died-after-being-crushed-by-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर कोटेदार पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर कोटेदार पुत्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। धक्का देते समय ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया और इसकी चपेट में आकर कोटेदार के पुत्र की मौत हो गई। युवक की आठ माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मना निवासी कोटेदार हरिनंदन यादव के पुत्र पंकज यादव की आठ माह पहले कन्नौज जिले के हसेरन के गांव पायपुरवा निवासी नीलम देवी के साथ शादी हुई थी। रविवार को ट्रैक्टर स्टार्ट न होने पर पंकज के छोटे भाई अमित ने स्टेयरिंग संभाली और पंकज आगे से पीछे की ओर ट्रैक्टर को धक्का देने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और गियर में होने के चलते तेजी के साथ ट्रैक्टर आगे की ओर दौड़ते हुए दीवार में जा घुसा। इससे पंकज ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अमित ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। गंभीर रूप से घायल पंकज को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, कोटेदार हरिनंदन सिंह यादव के भी जवान बेटे की मौत से आंसू नहीं थम रहे थे। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।