{"_id":"698a2d4f7963d2a26b01fcc4","slug":"kotedar-accused-of-motorcycle-theft-and-obscene-act-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-137179-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोटेदार पर मोटरसाइकिल चोरी व अश्लील हरकत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोटेदार पर मोटरसाइकिल चोरी व अश्लील हरकत का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोटेदार पर बाइक चोरी करने, अश्लील हरकतें करने और पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज न किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने मामले को एक वाद के रूप में दर्ज करते हुए संबंधित थाने से आख्या तलब की है।
न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा कि सात दिसंबर 2025 की शाम करीब आठ बजे वह अपने पुत्र के साथ बाइक से बाजार से घर लौटीं। घर पहुंचने पर गांव बेनी नगला निवासी श्याम सिंह कोटेदार उनके पास आया। दवा लेने का बहाना बनाकर बाइक की चाबी ले गया। इसके बाद उसने बाइक वापस नहीं की। आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर अभद्र व गंदी बातें करता रहा और बाइक लेने के बहाने उसे अपने घर बुलाता था। जब वह मोटरसाइकिल लेने उसके घर गई तो आरोपी ने अश्लील हरकतें कीं।
महिला ने 12 दिसंबर 2025 को थाना मऊदरवाजा में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। सीजेएम घनश्याम शुक्ला ने प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने से रिपोर्ट तलब की है कि मामले में एफआईआर दर्ज है या नहीं। अगली सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख नियत की।