फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   korona se 245 sankrimit

वृद्ध की मौत, बीडीओ व परिजन सहित जिले में 245 संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
korona se 245 sankrimit
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण से एक वृद्ध की मौत हो गई। कमालगंज बीडीओ, उनकी पत्नी और बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आ गए। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 245 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब कुल संक्रमित 6729 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारी लगातार संक्रमित होते जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट में कमालगंज के प्रभारी राजेश बघेल, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी संक्रमित मिले। 17 अप्रैल से नामांकन के दौरान से लेकर 21 अप्रैल तक चुनाव चिह्न आवंटन तक उन्होंने ब्लाक में भीड़ के बीच काम किया था। कोविड नियमों का पालन न होने से वह खुद संक्रमित हो गए और उनके संपर्क में आए बच्चे व पत्नी भी चपेट में आ गईं। सभी आफीसर्स कालोनी स्थित आवास में आइसोलेट हैं। शुक्रवार को जांच में पॉजिटिव निकले सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर का नाम भी पोर्टल पर फीड कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ आफिस का कर्मचारी, फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी निवासी चार लोग, चांदपुर निवासी युवक व दो बच्चे, सातनपुर के दो युवक, शहर में ब्यूटीपार्लर के निकट निवासी वृद्ध दंपती सहित सात लोग, नेकपुर कलां के वृद्ध सहित चार लोग, नरायनपुर के 13 लोग, रकाबगंज के दंपती सहित तीन लोग के अलावा शहरी क्षेत्र के करीब 175 लोगा कोरोना की चपेट में हैं। इसके अलावा कायमगंज मंडी समिति का कर्मचारी, कमालगंज क्षेत्र के 29, मोहम्मदाबाद के गांव मुरैन निवासी 16 लोगों सहित कुल 26, नवाबगंज के तीन, राजेपुर के 6, व शमसाबाद क्षेत्र के पांच लोग कोरोना की चपेट में हैं। वहीं एल-2 अस्पताल में एक वृद्ध की मौत हो गई। जिले में अब तक 6729 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 5137 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 114 लोग जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 1479 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों का करें इस्तेमाल
फर्रुखाबाद। जनपद में कोविड कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। कोविड संबंधी जानकारी, शिकायत, सैनिटाइजेशन व जांच कराने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रारंभिक लक्षण जुकाम, खांसी, सांस फूलना, बुखार आदि महसूस होने पर तत्काल 05692-297740, 8528797203, 7275883283, 7607847144 पर जानकारी दे सकते हैं। जबकि 6306927030 व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed