फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   korona

कोरोना वायरस से निपटने को जेडी ने किया निरीक्षण

Thu, 23 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
korona
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मिशन अस्पताल में बने फैसिलिटी सेंटर व एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन और मेडिकल कालेेजों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कानपुर मंडल की जेडी डा.सरोजबाला ने यहां पहुंचकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए तैयारियां देखीं। उन्होंने चिकित्सीय टीम को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और खुद इसके प्रभाव से बचने के लिए सावधानी बरतकर काम करने के निर्देश दिए। जेडी ने कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति से निपटने को दो मेडिकल कालेजों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ज्वाइंट डाइरेक्टर डा.सरोज बाला ने बताया कि एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में क्षमता से अधिक मरीज बढ़ने पर मेजर एसडी सिंह, बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक कालेज में शिफ्ट किए जाएंगे। इसमें 100 बेड की व्यवस्था की गई है। जबकि फैसिलिटी सेंटर मिशन अस्पताल में क्षमता से अधिक कोरोना संदिग्ध मरीज बढ़ने पर डा.अनार सिंह आयुर्वेदिक कालेज में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें फिलहाल 80 बेड की व्यवस्था की गई, जरूरत के अनुसार और भी बेड बढ़ाए जा सकते हैं। इस दौरान सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीएमओ डा.चंद्रशेखर, डा.प्रभात वर्मा, डा.दीपक, डा.प्रज्ञा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed