फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Knife in dispute of 10 rupees

दस रुपये के विवाद में चाकू से हमला, तीन घायल

Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Knife in dispute of 10 rupees
शमसाबाद। निजी स्टैंड पर बाइक खड़ी करने के 10 रुपये मांगने पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना व कस्बा के मोहल्ला दलमीर खां निवासी प्रमोद व मोहल्ले के ही शिवम के साथ बुधवार शाम छह बजे कस्बा के लंका मैदान में रामलीला देखने गए थे।
प्रमोद ने वहां मोहल्ले के ही शैलेंद्र के वाहन स्टैंड पर अपनी बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बाद प्रमोद बाइक उठाने गए तो शैलेंद्र ने स्टैंड पर बाइक खड़ी करने के 10 रुपये मांगे।
इसका प्रमोद ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। मारपीट होते देख शैलेंद्र के साथी मीरा दरवाजा निवासी रंजित व दो अन्य युवक पहुंचे गए।
इससे विवाद और बढ़ गया। शैलेंद्र ने प्रमोद पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवम ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच विवाद की जानकारी होने पर प्रमोद के पड़ोसी विमल वहां पहुंच गए। हमलावरों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया।
पेट में चाकू लगने से वह भी लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शैलेंद्र व उसके साथी वहां से भाग गए।
पुलिस घायलों को सीएचसी भेज दिया। हालत गंभीर होने पर विमल व प्रमोद को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने विमल की तहरीर शैलेंद्र, रंजीत व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर शैलेंद्र व रंजीत को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed