फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kisaan,nalkoop,sichai samasya

अधूरे नलकूपों का ठेकेदारों को कर दिया भुगतान

Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
kisaan,nalkoop,sichai samasya
कमालगंज के गांव रानूखेड़ा में बना नलकूप। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दो वर्ष से निर्माणाधीन 30 राजकीय नलकूपों में अधिकांश अधूरे पड़े हैं। इनमें से 27 नलकूपों के ठेकेदारों का भुगतान भी कर दिया गया है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग के साथ-साथ किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशान होना तय है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि वर्ष 2019-20 व 2020-21 में कुल 30 राजकीय नलकूप स्वीकृत हुए। इसमें से अब तक अधिकांश नलकूप चालू नहीं हो सके हैं। निर्माण कराने वाले ठेकेदारों का भुगतान कर दिया गया है। स्थिति यह है कि गांव पिथनापुर में बोरिंग होने के बाद पंप हाउस बनाकर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, पर अभी तक कनेक्शन न होने से वह चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसी तरह गांव भीखा नगला में फरवरी में केवल बोरिंग ही हुई है। गांव रानू खेड़ा में अभी बोरिंग होने के बाद पंप हाउस (कोठरी) बन सका, नलकूप चालू नहीं हुआ है। गांव कोरी खेड़ा में तो नलकूप के लिए अभी भूमि ही चिह्नित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हालत अधिकांश निर्माणाधीन राजकीय नलकूपों की है। उधर गांव उस्मानगंज में कुछ वर्ष पूर्व लगा नलकूूप भी अभी तक चालू नहीं हो सका है।
जनपद के सभी ब्लाकों में 30 नलकूपों का निर्माण कराया गया। इसमें मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मुरान, मुरहास, अरसानी, मेरापुर, सितवनपुर पिसू, सिरौली, धीरपुर, बीसलपुर बांगर, गोसरपुर, कमालगंज के गांव रानूखेड़ा, भीखानगला, बहोरिकपुर, बहरामपुर, रायपुर सराय मेदा, नसरतपुर, मेधाश्यामपुर, कोरीखेड़ा, कैंटाह, नवाबगंज के गांव मंगतई, कांधेमई, नहरोसा, वरीपुर, शमसाबाद के गांव बेला सराय गजा, बढ़पुर के गांव ढिलावल, जिजुइया, रानीगढ़, चौसपुर, कायमगंज के गांव सिकंदरपुर खास, न्यामतपुर ढिलावली, राजेपुर का गांव पिथनापुर शामिल है।

नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि नौ नलकूपों में अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है। इस संबंध में वह बिजली विभाग को पत्र लिख चुके हैं। 27 नलकूपों का पंपहाउस बन चुका है, उनका भुगतान कर दिया गया है। कुछ में अभी छोटी-मोटी कमियां हैं, जिन्हें ठीक कराने के साथ 31 मार्च तक सभी नलकूप चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed