{"_id":"66d23652dee593e5db023895","slug":"kinnar-taunted-him-with-a-pistol-when-he-asked-for-money-while-drunk-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114991-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नशे में रुपये मांगने पर किन्नर ने ताना था तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नशे में रुपये मांगने पर किन्नर ने ताना था तमंचा
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नशे में रुपये मांगने पर किन्नर की तमंचे से छीना-झपटी में गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने साथी किन्नर को जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से तमंचा व खोखा बरामद कर लिया था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरहास के मजरा नगला चूड़ा निवासी किन्नर सुनीता उर्फ शिवशंकर के पास सात माह से थाना नवाबगंज गांव बसेली निवासी किन्नर सोनी पांडेय रह रही थी। बुधवार को सुनीता व सोनी ने शराब पी। शराब के नशे में सोनी ने घर जाने की बात कहकर सुनीता से रुपये मांगे। सुनीता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
सुनीता ने बक्से से तमंचा निकाला और सोनी पर तान दिया। छीनाझपटी में चली गोली से सुनीता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद कर लिए। जहानगंज के गांव रूनी चुरसई बखरिया निवासी किन्नर लाली ने गुरु सुनीता को गोली मारने के मामले में किन्नर सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को सोनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी ने बताया कि सुनीता के छीना झपटी में गोली लग गई थी। आरोपी किन्नर सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।