फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kinnar shot dead in dispute over possession

आवास पर कब्जे के विवाद में किन्नर की गोली मारकर हत्या

Fri, 01 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kinnar shot dead in dispute over possession
किन्नर शबाव उर्फ अंजली का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
आवास पर कब्जे के विवाद में किन्नर की हत्या
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी में एक आवास पर कब्जे को लेकर दबंगों ने एक किन्नर पर गोलियां बरसा दीं। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने किन्नर को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला बागरुस्तम निवासी किन्नर शबाव उर्फ अंजली (30) शुक्रवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी अपनी बुआ रहीशा बेगम के घर गई थी। तभी रात करीब आठ बजे सात दबंगों ने किन्नर शबाव को घेर लिया। दबंगों ने उस पर फायरिंग कर दी। वह भागी, तो पीछे से गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन

उसके शरीर में तीन गोलियां लगने की बात कही गई है। गोलियों की तड़तड़ाहट से कांशीराम कालोनी में दहशत फैल गई। लोगों के एकत्र होने से पहले हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किन्नर को लोहिया अस्पताल भिजवाया। डा. राजकिशोर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के पीछे कालोनी के चार नंबर ब्लाक के एक आवास पर कब्जे का विवाद बताया जा रहा है। बताया गया कि हमलावरों ने सुबह अपना ताला डाल दिया था। इस पर किन्नर एकत्रित होकर थाने गए थे मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी से हमलावरों का मनोबल और बढ़ गया। हमलावरों पर राजनैतिक संरक्षण बताया जाता है।

तीन महीने पहले भी गोलीबारी हुई थी। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि हमलावरों के यहां दबिश दी, मगर कोई नहीं मिला। कालोनी में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed