फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kin of software engineer returned from China on radar

चीन से लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के परिजन और मिलने वाले प्रशासन की रडार पर

Mon, 23 Mar 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kin of software engineer returned from China on radar
फर्रुखाबाद। चीन में सात-आठ साल नौकरी करने के बाद 26 फरवरी को घर आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लेकर प्रशासन सतर्क है। अब उस युवक का परिवार और मिलने वाले लोगों पर कड़ी नजर है। इन सबका चेकअप कभी भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 6:15 बजे फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक को लोहिया अस्पताल लाया गया था। युवक 26 फरवरी को घर आया था। इसके बाद वह कई रिश्तेदारियों में गया तथा दोस्तों आदि से भी मिलता रहा। कुछ पार्टियों में भी शामिल होने की सूचना है। रविवार को इसे खांसी, बुखार, जुकाम की शिकायत हुई, तो लोहिया अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कोरोना की आशंका में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। रविवार को ही एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र निवासी युवक को भी भर्ती कराया गया। ये मुंबई से लौटा था। इसे भी आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। रात करीब आठ बजे दोनों मरीज लापता हो गए। हालांकि दोनों युवकों को सिटी मजिस्ट्रेट के प्रयास के बाद पुलिस ने पकड़ कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था। अब वार्ड में कड़ा पहरा बैठा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी के ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी को चीन से लौटे युवक ने बताया कि वह चीन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इसके बाद से अस्पताल और प्रशासन ने युवक से मिलने वालों तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि प्रशासन युवक के संपर्क में आने वालों का चेकअप अवश्य कराएगा।
युवक का जांच के लिए भेजा गया सैंपल
चीन से लौटे युवक का लोहिया अस्पताल में सैंपल लिया गया। अभी सैंपल लखनऊ स्थित लैब में भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।

चीन से लौटे युवक पर है पूरी नजर
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य ने बताया कि जो युवक चीन से लौटा है, वह वहां सात-आठ साल से इंजीनियर के पद पर तैनात है। 26 फरवरी को अपने घर आने की बात बता रहा है। इसके बाद वह तमाम लोगों से मिला। उसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो प्रशासन उसके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed