फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kiln operating on government land closed

Farrukhabad News: सरकारी भूमि पर चल रहा भट्ठा बंद कराया

Fri, 06 Mar 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 06 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kiln operating on government land closed
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव निसाई में सरकारी भूमि पर करीब 10 वर्ष से अधिक समय से संचालित ईंट भट्ठा बंद करा दिया गया। पुलिस इसकी लगातार निगरानी कर रही है। प्रधान की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई शुरू कराई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत निसाई की प्रधान गीता देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि 200 बीघा श्रेणी-3 की सरकारी भूमि पर दबंग ग्रामीण काबिज हैं। इसमें गांव के ही विनय कुमार ने सरकारी भूमि के फर्जी कागजों के जरिये 87 बीघा भूमि बेच दी थी। इस भूमि पर नगला समई निवासी खरीदार राजेंद्र सिंह यादव ईंट भट्ठा का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर दो दिन पहले नायब तहसीलदार ने कानूनगो व लेखपाल के साथ मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश कराई। इसमें भट्ठा की भूमि सरकारी निकली। इसी के बाद एसडीएम के आदेश पर कानूनगो कुलदीप दीक्षित व लेखपाल ने कोतवाली में भट्ठा मालिक के खिलाफ तहरीर दी। इसमें एसडीएम ने तत्काल ईंट भट्ठा संचालन बंद कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इसी के बाद पुलिस ने भट्ठा का संचालन बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर फोर्स भेजकर भट्ठे का संचालन बंद करा दिया गया। भट्ठे में जल रही आग भी बुझा दी गई। संचालन न हो, इसके लिए लगातार पुलिस निगरानी कर रही है। प्रधान गीता देवी ने बताया कि यदि भट्ठा संचालक के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह मुख्यमंत्री दरबार में जाकर धरना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed