{"_id":"6431aa1a0c2f32f04e0aba76","slug":"kidnapping-case-filed-against-11-including-bsp-leader-farrukhabad-news-c-12-1-169610-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बसपा नेता समेत 11 के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बसपा नेता समेत 11 के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
Sat, 08 Apr 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। अपहरण व फिरौती के मामले में पुलिस ने चर्चित बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला तीन साल पहले प्लाट बिक्री के विवाद का है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी थाना बेवर गांव नबीगंज निवासी चंद्रमोहन ने कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मैनपुरी थाना भोगांव गांव अलीपुर पट्टी निवासी आशीष पांडेय, अमरीश पांडेय, गांव भनऊ निवासी आशुतोष द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन आरोपियों के साथ गांव सहारा निवासी दीपक दीक्षित, मोहम्मदाबाद कोतवाली के मोहल्ला गांधीनगर निवासी ध्रुव सिंह, मोहल्ला कृष्ण बलराम नगर निवासी बृजमोहन, मोहल्ला किदवई नगर निवासी हरीश कुमार दुबे, शहर कोतवाली के मोहल्ला नबाब न्यामत खां निवासी विनय दुबे भी शामिल हैं।
इसमें आरोप लगाया कि पांच अगस्त 2020 आशीष, अमरीष, आशुतोष, दीपक, आदेश व अनुराग उनका घर से अपहरण कर ले गए और गांव सहसापुर में अनुपम दुबे के सामने खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
अनुपम दुबे ने कहा कि 90 लाख रुपये लो और जमीन का अनुबंध मेरे लोगों के नाम कर दो। इन्कार करने पर बसपा नेता ने भूमिहीन कर परिवार सहित मारने की धमकी दी। साथियों से कहकर कमरे में बंद करवा दिया। परिजनों से 25 लाख की फिरौती देने पर छोड़ने की बात कही। दूसरे दिन यह लोग उसको भाई के पास ले गए। 6 अगस्त 2020 को इन लोगों ने जमीन का अनुबंध करवा लिया।
इसके बाद से यह लोग जमीन का बैनामा करवाते आ रहे हैं। प्लाट की ब्रिकी का रुपया अनुपम दुबे, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के लोग ले लेते है। इन लोगों के आतंक के कारण किसी से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।