{"_id":"5f0f468e8ebc3e63a50e682a","slug":"kebal-line-damaged-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp571386218","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की खुदाई में बीएसएनएल केबल कटने से बैंक पोस्टआफिस का काम ठप, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की खुदाई में बीएसएनएल केबल कटने से बैंक पोस्टआफिस का काम ठप, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुई परेशानी
विज्ञापन
कमालगंज में रामलीला मैदान के पास जेसीबी से हो रही नाले की खुदाई में फतेहगढ़ से आई बीएसएनएल की भूमिगत केबल कट गई। इससे कस्बे के बैंक, पोस्टआफिस, अस्पताल, गैस एजेंसी, थाना आदि में संचार सुविधा ठप हो गई।
रामलीला मैदान के पास नगर पंचायत के नाले की जेसीबी से खुदाई चल रही है। खुदाई के दौरान फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज के पास बने बीएसएनल के टावर में फतेहगढ़ से आई भूमिगत केबल कट गई। केबल कटते ही सहकारी बैंक, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक आदि में इंटरनेट नेटवर्क चला गया।
पीएनबी शाखा प्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल की लीज लाइन बंद होने से बैंक के ऊपर लगे निजी संचार कंपनी के टॉवर से किसी तरह काम चलाया गया। गैस एजेंसी में भी काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
पोस्ट आफिस में आधार कार्ड बनवाने के लिए आए लोग भी परेशान रहे। जेटीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीएसएनएल कर्मचारी मेघनाथ ने जेसीबी चला रहे चालक को केबल के बारे में बताया था। लेकिन उसने सतर्कता नहीं बरती।