{"_id":"6afca2185b2eb67cbc08f885","slug":"kartik-mela-to-begin-today-at-dhaighat-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-151794-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ढाईघाट पर आज से सजेगा कार्तिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ढाईघाट पर आज से सजेगा कार्तिक मेला
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाईघाट गंगा तट पर कार्तिक मेले की रौनक दिखने लगी है। आज से 27 नवंबर तक चलने वाले मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिला पंचायत की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से दुकानदार पहुंचने लगे हैं। शाहजहांपुर निवासी इमरान ने भी मेले में झूले और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न संसाधन लगाने शुरू कर दिए हैं। मेले में खरीदारी और मनोरंजन के साथ अच्छी नस्ल की भैंसों का कारोबार भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
जिला पंचायत की ओर से मेले में गांधी चौक बनाया गया है। गंगा की तरफ जाने वाले मार्ग पर दुकानदारों को 800 रुपये प्रति मीटर की दर से दुकान लगाने के लिए जगह आवंटित की जा रही है। गांधी चौक से उत्तर दिशा की ओर 600 रुपये प्रति मीटर की दर से स्थान दिया जा रहा है। वहीं ठेली और छोटे दुकानदारों के लिए 450 रुपये प्रति मीटर की दर निर्धारित की गई है। मेले में पशुपालक दूर-दराज के क्षेत्रों से अच्छी नस्ल की भैंस लेकर पहुंचते हैं।
मेला सहायक अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि गंगा घाटों पर गंगा पुत्रों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला पंचायत के कर्मचारी मेले में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 76 पुलिसकर्मी
मेले में श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो क्षेत्राधिकारी, चार इंस्पेक्टर, 20 उपनिरीक्षक, 10 महिला कांस्टेबल और 40 अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मी मेले में लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि श्रद्धालुओं और व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी न हो।