Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tiger Club and PN Academy register impressive victories

Farrukhabad News: टाइगर क्लब और पीएन एकेडमी ने दर्ज की शानदार जीत

Wed, 18 Nov 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tiger Club and PN Academy register impressive victories
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल-16) के दूसरे दिन मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में खेले गए मुकाबलों में टाइगर क्लब और पीएन एकेडमी कायमगंज ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में टाइगर क्लब ने द्रोण एकेडमी रेड को सात विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में पीएन एकेडमी ने फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब को नौ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहला मैच द्रोण एकेडमी रेड और टाइगर क्लब के बीच खेला गया। द्रोण रेड के कप्तान श्रेष्ठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 93 रन बनाए। श्रेष्ठ ने 29 और अक्षय शर्मा ने 13 रन बनाए। टाइगर क्लब की ओर से देवराज सिंह ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्लब की टीम ने तीन विकेट खोकर 97 रन बना लिए। देवराज ने 20 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पीएन एकेडमी कायमगंज के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 51 रन पर सिमट गई। सक्षम ने बिना कोई रन दिए चार विकेट हासिल किए। जवाब में पीएन एकेडमी ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर 52 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। अंशुमन ने नाबाद 27 और कृष्णा ने 13 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी के लिए सक्षम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैचों में अंपायरिंग कुनाल राजपूत और धीरेंद्र ने की, जबकि स्कोरिंग चिराग अग्रवाल ने संभाली। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को पहला मुकाबला सक्षम क्लब और पीएन एकेडमी कायमगंज के बीच होगा। दूसरे मैच में टाइगर क्लब और द्रोण ब्लू की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed