{"_id":"6afca32737e0b572100b0bf5","slug":"farmers-create-an-uproar-alleging-that-dap-is-being-sold-at-rs-20-above-the-fixed-rate-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-151766-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निर्धारित दर से 20 रुपये महंगी डीएपी देने का आरोप, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निर्धारित दर से 20 रुपये महंगी डीएपी देने का आरोप, किसानों का हंगामा
विज्ञापन
अमृतपुर। राजेपुर ब्लॉक की साधन सहकारी समिति खड़ौली पर डीएपी के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों ने समिति सचिव पर सरकारी दर से 20 रुपये अधिक लेकर खाद देने का आरोप लगाया। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा किया।
मंगलवार सुबह से ही किसान डीएपी लेने समिति पहुंचने लगे, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। किसान अनंतराम, योगेश कुमार, जगमोहन, कन्हैयालाल और मुलायम ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले डीएपी के लिए कागज जमा किए थे। कुछ किसानों से सचिव ने 1370 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से रुपये जमा कराए। किसानों का कहना है कि डीएपी का सरकारी मूल्य 1350 रुपये प्रति बोरी है। गेहूं और आलू सहित अन्य फसलों की बोआई का समय चल रहा है। खाद नहीं मिलने से बोआई प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कम जमीन वाले कुछ किसानों को अधिक बोरी खाद दी गई है।
समिति के सचिव हरिओम सिंह चौहान ने 20 रुपये अधिक लेने के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि समिति को 360 बोरी डीएपी मिली है। खाद सभी किसानों को वितरित की जा रही है। किसानों ने राजेपुर किसान सेवा केंद्र पर भी अधिक दामों में डीएपी बेचने का आरोप लगाया। पूर्व में सहायक कृषि अधिकारी से शिकायत भी की गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।