फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   karobari ko goli mari

पूर्व विधायक के बेटे ने व्यापारी भाइयों को गोली मारी

Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
karobari ko goli mari
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला बढ़पुर में मुख्य मार्ग स्थित बिल्डिंग मैटेरियल दुकान पर दिनदहाड़े लग्जरी कार से आए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकानदार दोनों भाई घायल हो गए। इससे बाजार व राहगीरों में भगदड़ मच गई। इस बीच भीड़ ने उत्तेजित होकर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह कार में सवार हो गए। इस पर भीड़ ने कार पर डंडे चलाए तो शीशे भी टूट गए। हालांकि हमलावर कार से भाग गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हमले के पीछे रुपये के लेनदेन व रंगदारी वसूली की बात सामने आई है। पूर्व विधायक के बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

बढ़पुर निवासी श्रीनिवास कटियार के पुत्र नीतेश व मानव की घर के बाहरी हिस्से में मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। गुरुवार शाम दोनों भाई दुकान पर बैठे थे। जबकि परिजन घर पर थे। इसी बीच पूर्व विधायक का एक पुत्र अपने साथियों के साथ लग्जरी कार से वहां पहुंचा। इसके कुछ ही देर बाद फायरिंग शुरू हो गई। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुन परिजन घर से बाहर निकले तो गोली लगने से नितेश व मानव लहूलुहान पड़े थे। भीड़ बढ़ते देख हमलावर अपनी कार में सवार होकर भागने लगे। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। असफल होने पर डंडे चलाए तो कार के शीशे भी टूट गए। हालांकि हमलावर कार भगा ले गए। परिजनों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर यूपी-100 व कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी डॉ.अनिल मिश्र, सीओ मोहम्मदाबाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। श्रीनिवास ने एसपी को बताया कि हमलावर उनके बेटों से पिछले काफी दिनों से एक करोड़ की रंगदारी के लिए दबाव बना रहे थे। रंगदारी न मिलने पर उनके बेटों को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि हमलावरों में पूर्व विधायक का पुत्र व उसके साथी शामिल थे। हमलावरों पर उनकी दुकान की लाखों रुपये की बकाएदारी भी है। सपा नेता व पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने बताया कि वह इस समय राजस्थान में हैं। उन्हें घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यदि कोई घटना हुई है तो कानून के दायरे में रहकर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस जिस तरह से उनके घर में घुस गई और पूरे घर को खंगाल डाला यह तो गलत है। उनकी पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्रवधू से अभद्रता की। उनके पति व पुत्रवधू को जबरदस्ती पुलिस घर से ले गई। पुलिस के पास कौन सा वारंट था जो उसने इस तरह की कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच करती और जो दोषी होता पर कार्रवाई करती। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed