{"_id":"6ae7849b025655d56d052a46","slug":"karate-young-athletes-win-gold-medals-by-showcasing-their-techniques-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-151079-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे : दांव-पेच दिखाकर नन्हे खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे : दांव-पेच दिखाकर नन्हे खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए फर्रुखाबाद कराटे कप में नन्हे खिलाड़ियों ने किक, पंच और आत्मरक्षा के दांव-पेच दिखाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कानपुर, मैनपुरी, कन्नौज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, लखनऊ और आगरा की टीमों के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने काता (तकनीकी मुद्राओं का प्रदर्शन) और कुमिते (प्रतिद्वंद्वी के साथ मुकाबला) में दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मेहनती हैं और उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। अकादमी की तरक्की के लिए वह हर संभव सहयोग को तैयार हैं।
प्रतियोगिता में निहारिका राठौड़, काव्या सिंह, वेदांश, सारा, आरोही, अभिषेक, रिद्धि, राधिका, विक्रम गौतम, अभिमन्यु राज गौतम, चिराग, अभिनय सिंह, आर्यन दुबे, सोनम, श्रेया कटियार, लक्ष्मी, आसवी, अर्पिता, अंशिका शर्मा, श्रद्धा चौहान, श्रेया चौधरी, आदित्य कुमार, पीयूष शर्मा, यश, रितिक शाक्य, उमंग, तनिष्का, अन्वेषा, भव्या सिंह, अर्निका, पाखी सक्सेना, अर्पिता भारद्वाज, अनमोल पांडे, आदित्य शिव, कुशाग्र राठौर, आयुष दीप, प्रांशु, युवराज, विश्रुत, शिव, हरीश, अक्षत और गौरव ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
पलक, काव्य, सानवी, प्रियांशी, विकास, अनिकेत, आदित्य, शांतनु, आरव, श्रेयांश, अनिवेश आदि ने रजत पदक हासिल किए। नमन, निशांत, युवराज, अर्पित, अक्षिता, अरनवी, संवी आदि कांस्य पदक विजेता रहे।
प्रतियोगिता का समापन विधायक सुरभि गंगवार, मिथलेश अग्रवाल, किशोर कल्याण बोर्ड की जज सुमन राठौर, मीना चौहान और विधिक प्राधिकरण की उमा मिश्रा ने किया। संचालन हर्षित मिश्रा ने किया। कराटे एसोसिएशन के सचिव पारस भारद्वाज ने सभी विजेताओं को बधाई दी। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, हॉकी संघ के सचिव अवनींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।