{"_id":"687e9f4921d061a944068c9a","slug":"kanwadiya-dies-in-pickup-collision-companions-beat-up-the-driver-farrukhabad-news-c-12-1-knp1035-1196892-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से कांवड़िये की मौत, साथियों ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से कांवड़िये की मौत, साथियों ने चालक को पीटा
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। शाहजहांपुर मार्ग पर नगर के बाहर पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर से फर्रुखाबाद निवासी कांवड़िये की मौत हो गई। गुस्साए साथियों ने पिकअप चालक और उसमें बैठीं सवारियों को पीट दिया। पिटाई से चालक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है।
सोमवार सुबह मोहम्मदी में जिओ पेट्रोल पंप के पास जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद अंसापुर गोराईपुर निवासी विकास राजपूत (25) कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। शाहजहांपुर की तरफ से आ रही पिकअप (जिसमें कांवड़िये बैठे थे) की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि विकास डाक कांवड़ दल में थे। दुर्घटना से पहले वह बाइक से उतरकर कांवड़ लेने के लिए बढ़ रहे थे, तभी पिकअप से उन्हें टक्कर लग गई। हादसे के बाद गुस्साए विकास के साथियों ने पिकअप चालक रोहिताश (27) निवासी ग्राम स्वरों थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर समेत वाहन में बैठे लोगों की पिटाई कर दी। इससे रोहिताश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया। फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव सलेमपुर निवासी सुरजीत ने पिकअप चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।