फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanpur team was the winner in the divisional basketball competition

मंडीय बॉस्केट बाल प्रतियोगिता में कानपुर टीम रही विजेता

Wed, 11 Sep 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur team was the winner in the divisional basketball competition
टॉस के बाद छात्राओं को बास्केट बाल देती शिक्षिका। - फोटो : FARRUKHABAD
मंडलीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में कानपुर और जिले की तीन-तीन टीमों ने प्रतिभाग लिया। इसमें कानपुर की टीम ने 25 अंक प्राप्त किए और फर्रुखाबाद की टीम को 15 अंक मिले। कानपुर की टीम ने दस अंक से विजय हासिल की। स्टेट स्तर पर खेलने के लिए खिलाड़ियों के चयन को बालक और बालिका वर्ग की टीम बनाई गई।
विज्ञापन

रस्तोगी इंटर कालेज में बुधवार को मंडल स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर के तीन विद्यालयों की टीमें आईं और जिले के जीजीआईसी, एमआईसी व रस्तोगी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खेल का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने किया। निर्णायक की भूमिका संजीव द्विवेदी, अल्पना यादव, अनुसुइया दीक्षित, रामतीर्थ अग्निहोत्री ने निभाई।
विज्ञापन

फाइनल मैच में कानपुर की टीम ने 25 और फर्रुखाबाद की टीम ने 15 अंक प्राप्त किए। दस अंक अधिक पाने पर कानपुर की टीम विजयी घोषित की गई। फर्रुखाबाद की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। आजमगढ़ में 16 से 20 सितंबर तक स्टेट स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए टीम का गठन करने को अच्छे खिलाड़ियों चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सीनियर बालक वर्ग में समृद्ध तिवारी, वंश गुप्ता, संस्कार राजपूत, अंकित मिश्रा, वैभव गुप्ता, विवेक यादव, मोहित शेखावत, मोहम्मद जैद, वंश राठौर, धीरेंद्र सिंह, आयुष सिंह, निखिल शाक्य को शामिल किया गया। सीनियर बालिका वर्ग में दीक्षा सिंह, पूजा सिंह, तमन्ना, नेहा गौड़, सपना, मुस्कान यादव, पूजा गौतम, नास्तीन, विद्या कनौजिया, आस्था वर्मा, आकांक्षा, नेहा कठेरिया को शामिल किया गया।

जूनियर बालक वर्ग में यश वर्मा, पुष्कर त्रिवेदी, रोहन यादव, मानस गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, प्रिंश सोनकर, प्रशांत सिंह, आदित्य सिंह, आयुष शाक्य, मधुर अवस्थी, रितेश कुमार, सुवेश कुमार शामिल किए गए हैं। जूनियर बालिका वर्म में सताक्षी यादव, कृत्या यादव, वैष्णवी सिंह, कृष्णा चौहान, अवंतिका पांडेय, श्रेष्ठा पांडेय, वेदांती ओमर शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed