फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanpur girl found naked on the stairs of Retganj ration shop

Farrukhabad News: रेटगंज राशन दुकान की सीढि़यों पर निर्वस्त्र मिली कानपुर की युवती

Fri, 05 Apr 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur girl found naked on the stairs of Retganj ration shop
फर्रुखाबाद। शहर के रेटगंज स्थित राशन दुकान की सीढि़यों पर कानपुर की एक युवती निर्वस्त्र अवस्था में बैठी मिली। भोर में सफाई कर्मी की नजर पड़ी। उसकी सूचना पर पहुंची महिलाओं ने उसे साड़ी ओढ़ाई। जिस परिसर में युवती थी वहां मुख्य फाटक पर चौकीदार ताला डालता है। युवती दो अन्य युवतियों के साथ मंगलवार को यहां आने की बात कह रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के रेटगंज में एक राशन की दुकान है। बाहर बड़ा फाटक है, जिसमें रोजाना शाम को चौकीदार ताला डालता है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक सफाई कर्मी अंदर झाड़ू लगाने गया, तो राशन दुकान भवन की सीढि़यों पर लगा गेट बंद था। उसे नीचे लगी जाली में पैर दिखाई दिए। उसने गेट खोला, तो करीब 22 साल की युवती निर्वस्त्र अवस्था में बदहवास हालत में बैठी मिली। सफाई कर्मी ने सामने बने मकानों में रहने वालों को सूचना दी। कई महिलाएं पहुंची। निर्वस्त्र देख उसे साड़ी पहनाकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह कानपुर के थाना घाटमपुर क्षेत्र की निवासी है। वह दो युवतियों के साथ मंगलवार को यहां आई थी। युवतियां उससे पैसे मांग रही थीं, तो उसने उन्हें भगा दिया। आगे बात करने से पहले एक दरोगा ने उसे महिला सिपाही की मदद से रिक्शे पर बैठाकर कोतवाली भेज दिया। पुलिस पूरे मामले को काफी हल्के में ले रही है। बंद फाटक में अंदर पहुंचना सबसे बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घर पर बताने व फोटो खींचने से कर रही इन्कार
कुछ मीडिया कर्मियों के हाथ में जैसे ही कैमरा दिखा, तो उसने फोटो खींचने से इन्कार कर दिया। उसने तुरंत ही अपना चेहरा भी साड़ी से ढक लिया। इससे साफ है कि वह सब कुछ स्पष्ट रूप से समझ रही थी। युवती ने बताया कि उसके पैसे और मोबाइल भी गुम हो गया है।
-------
बातचीत में नहीं लगी मानसिक कमजोर व नशे की आदी
युवती ने नाम, पिता का नाम, गांव, थाना व जिला तुरंत बता दिया। जब घर सूचना देने की बात कही, तो वह मना करने लगी। सब कुछ स्पष्ट बताने से नहीं लग रहा था कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ अथवा नशे की आदी है।
----
ऊपर बने कमरे में पड़ीं शराब की खाली बोतलें
जिन सीढि़यों पर युवती निर्वस्त्र हालत में मिली, उसकी छत काफी बड़ी है। एक कमरा भी बना है। सीढि़यों के गेट पर ताला लटका था। छत पर बने एक कमरे में ताला पड़ा था। अंदर कुर्सी व चारपाई पड़ी दिखी। चारपाई पर शराब की खाली बोतल पड़ी थी। इससे साफ है कि उसमें शराब भी पी जाती है। युवती वहां तक कैसे पहुंची, उसके कपड़े कहां गए, यह बड़ा सवाल है।

-------
...जब वह सब कुछ बता रही तो मैं अन्य चीजों में क्यों कूदूं
शहर कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि यह घर से ऐसे ही निकल आती है, नशा आदि की शौकीन है। परिजनों से बात हुई है, जैसे ही परिजन आते हैं, उनके सुपुर्द कर दी जाएगी। वह किसी भी गलत घटना के लिए इन्कार कर रही है। उसकी वीडियो रिकार्डिंग की है। वह मेरे सामने बैठकर सब बता रही है, तो अन्य चीजों में वह क्यों कूदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed