{"_id":"682633690d49e7b8e20c1c73","slug":"kannauj-woman-dies-after-consuming-toxic-substance-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106160-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विषाक्त पदार्थ खाने से कन्नौज की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विषाक्त पदार्थ खाने से कन्नौज की महिला की मौत
Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कन्नौज जिले की एक महिला ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कादरीगेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव कसावा निवासी राहुल कुमार की पत्नी सुमन (30) ने सोमवार को संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सुधार होने पर मंगलवार को छुट्टी कर दी गई। उसी दिन रात में फिर हालत बिगड़ गई। परिजन छिबरामऊ के निजी अस्पताल ले गए। वहां मना करने पर कादरीगेट तिराहा स्थित एक अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर में महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी है।