फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kampil substation shuts down due to machine blast, 150 villages plunge into darkness

Farrukhabad News: मशीन में ब्लास्ट से कंपिल उपकेंद्र बंद, 150 गांवों में अंधेरा

Wed, 22 Oct 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 22 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kampil substation shuts down due to machine blast, 150 villages plunge into darkness
फोटो-13, आग लगने से उपकेंद्र पर जलती इनकमिंग मशीन। स्रोत: विभाग
कंपिल। विद्युत उपकेंद्र कंपिल में इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया, इससे आग लग गई। उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। गया। आग लगने से क्षेत्र के 150 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

33/11 विद्युत उपकेंद्र कंपिल में बुधवार शाम इनकमिंग मशीन में धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि दूर से गुजर रहे राहगीर भी उपकेंद्र की तरफ दौड़ पड़े। धमाके से उपकेंद्र की मशीन में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मी स्थानीय संसाधनों से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा पाए।
विज्ञापन

उपकेंद्र से जुड़े कंपिल, धर्मपुर ग्रामीण, धर्मपुर नलकूप, रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप सहित पांचों फीडरों से जुड़े करीब 150 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही की धमाके के समय ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर दीपक नल पर पानी भरने गया था। इससे वह बाल-बाल बच गया। देर शाम बिजली जाने से लोगों के घरों में अंधेरा पसर गया। हालांकि कुछ घरों में इन्वर्टर से रोशनी होती रही। देर रात तक विद्युत कर्मी उपकेंद्र में फॉल्ट सही करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई आरपी सिंह ने बताया कि इनकमिंग मशीन में किसी कारण से धमाका हो गया। इससे आग लग गई थी। फॉल्ट सही कर शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, आग लगने का सटीक कारण पता किया जा रहा है।

फोटो-13, आग लगने से उपकेंद्र पर जलती इनकमिंग मशीन। स्रोत: विभाग

फोटो-13, आग लगने से उपकेंद्र पर जलती इनकमिंग मशीन। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed