{"_id":"5e6f8ed38ebc3ea4c83f2c4b","slug":"kalyugi-s-son-raped-his-mother-farrukhabad-news-knp5506294154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने मां से दुष्कर्म कर रिश्ते को कर दिया तार तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटे ने मां से दुष्कर्म कर रिश्ते को कर दिया तार तार
विज्ञापन
युवक ने शराब के नशे में अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म कर मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया। मां की सूचना पर पहुंची यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला रविवार रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। रात में उसका पुत्र शराब के नशे में आया।
उसने बरामदे में सो रही अपनी मां को पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने रात में ही यूपी 112 को घटना की जानकारी दी। इस पर पहुंची पुलिस ने पुत्र को पकड़ लिया।
पुलिस जब उसे ले जा रही थी तभी मोहल्ले के लोग जाग गए। उन्होंने उसे जमकर पीट दिया। पुलिस किसी तरह आरोपी को बचाकर कोतवाली ले गई।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म का आरोप
फर्रुखाबाद। जानवरों को चारा डालने गई किशोरी को रविवार देर शाम गांव के ही युवक ने पकड़ लिया। आरोप है कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।
फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सरह के एक गांव निवासी ग्रामीण की 14 वर्षीय पुत्री रविवार देर शाम को जानवरों को चारा डालने बाहर आई। आरोप है कि इसी दौरान गांव के युवक ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर पास की एक झोपड़ी में खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह से कपड़ा निकल जाने पर उसने शोर मचाया तो परिवार को लोग दौड़ते हुए आए। इस पर युवक जान माल की धमकी देता हुआ भाग गया। किशोरी की मां ने सोमवार को कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। मां ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल यूपी 112 को दी थी। पुलिस मौके पर आकर छानबीन करके चली गई। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।