फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kalindi Express left eight hours late for Prayagraj

Farrukhabad News: प्रयागराज के लिए आठ घंटे देरी से रवाना हुई कालिंदी एक्सप्रेस

Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express left eight hours late for Prayagraj
फर्रुखाबाद। कई दिन से रात और दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाने से कालिंदी एक्सप्रेस कई-कई घंटे लेट हो रही है। रविवार सुबह भिवानी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन आठ घंटे देरी से रवाना हो सकी। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली ट्रेन रात पौने नौ बजे के स्थान पर सोमवार सुबह पांच बजे के बाद पहुंचने की संभावना है। इससे यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के चलते एकमात्र भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस पर एक महीने तक कोई आरक्षित सीट उपलब्ध नहीं है। रात भर घना कोहरा के चलते ट्रेन कई-कई घंटे देरी से चल रही है। भिवानी से रविवार सुबह 5:35 बजे आकर 6:00 बजे प्रयागराज की ओर रवाना होने वाली ट्रेन आठ घंटे देरी से दोपहर दो बजे के करीब जा सकी। इसी ट्रेन को प्रयागराज से वापस आना होता है।
विज्ञापन

वापसी में इस ट्रेन का स्थानीय स्टेशन पर रात पौने 10 बजे आकर 10:10 बजे रवाना होती है। मगर इस ट्रेन को सात घंटे देरी से पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, कासगंज-कानपुर रूट की अन्य ट्रेनें एक-डेढ़ घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed