फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kabbdi

कबड्डी में इमादपुर सोमवंशी, प्राइमरी राजेपुर की टीम रही अव्वल

Wed, 09 Oct 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
kabbdi
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मीनार बनाए पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर के बच्चे। अमर उ? - फोटो : FARRUKHABAD
परिषदीय विद्यालय की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में हुआ। इसमें कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय राजेपुर व इमादपुर सोमवंशी की टीम अव्वल रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय हुए बच्चों को बीईओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बीईओ राजेपुर रमेश चंद्र जौहर ने किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बाल वर्ग में नागेंद्र प्रथम, राजन द्वितीय, प्रदीप तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में सोनू प्रथम, अमित द्वितीय और नागेंद्र ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, संकित द्वितीय, इंद्रेश तृतीय, 400 मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, जीनियस द्वितीय, संकित तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सोहित ने पहला, जीनियस ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

खो-खो में प्राथमिक विद्यालय नगला हूसा की टीम प्रथम, इमादरपुर पमारान की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में इमादपुर सोमवंशी की टीम प्रथम और इमादपुर पमारान की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में साधना ने प्रथम, उपासना ने द्वितीय, शिल्पी ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में सोभा प्रथम, नव्या द्वितीय, अनामिका तृतीय, 200 मीटर दौड़ में शोभा प्रथम, अनामिका द्वितीय व नव्या तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में आयुषी ने प्रथम, सुप्रिया ने द्वितीय और बीनू ने तृतीय स्थान पर धाक जमाई। लंबी कूद में आयूषी ने प्रथम, शिल्पी ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम, इमादपुर पमारान की टीम ने दूसरा स्थान पाया।
खो-खो में प्राथमिक विद्यालय राजेपुर प्रथम और प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। जूनियर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमादपुर सोमवंशी की टीम पहले और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला हूसा की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमादपुर सोमवंशी की टीम ने पहला और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर की टीम ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
खो-खो बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरसिंहपुर की टीम ने प्रथम और उधरनपुर की टीम ने दूसरा स्थान पाया। खो-खो बालिका वर्ग में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही और पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरसिंहपुर की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में नैनसी ने प्रथम, उपासना ने दूसरा स्थान पाया। बालग वर्ग में शुभम ने प्रथम, अल्ताफ ने दूसरा स्थान पाया।
इसमें निर्णायक की भूमिका संजीव कटियार, अतुल कटियार, विमलेश अजीत, नागेंद्र, हेमेंद्र, श्याम सुंदर, सर्वेश, भूपेंद्र, अविनाश ने निभाई। बीईओ रमेश चंद्र ने खेलों का समापन कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी, राजीव यादव, विश्राम सिंह, केके दीक्षित, सुरेश यादव, महेश सिंह, ओम नरायन मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, महेश अवस्थी, दीपक मिश्रा, शिवकुमार सिंह, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर के बच्चों ने पीटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने मीनार बनाकर बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षक अमित मिश्रा ने बच्चों की टीम को पांच सौ रुपये ईनाम दिया।

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को दोपहर में भोजन दिया जाना था, लेकिन उनको भोजन की जगह एक-एक बिस्कुट का पैकेट व चाय दी गई। इससे खेलकूद में शामिल हुए बच्चे भूखे बने रहे। बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने बताया कि कोई बजट नहीं था। शिक्षक ही खुद बच्चों के नाश्ते की व्यवस्था करके लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed