फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Just crushed youth , death , crowd jammed imposed

बस से कुचला युवक, मौत, भीड़ ने लगाया जाम

Tue, 05 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Just crushed youth , death , crowd jammed imposed
राजेपुर में प्राइवेट बस पर चढ़ते समय बस से कुचलकर विकलांग युवक की
विज्ञापन
दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद   गुस्साए ग्रामीणों ने इटावा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस की दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। इस बीच हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी विकलांग संतोष कुमार कठेरिया (25) पुत्र छोटेलाल मंगलवार को  काम करने के लिए फर्रुखाबाद जाने को घर से निकला था। हरपालपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही प्राइवेट बस को संतोष ने हाथ देकर रोक लिया। वह बस पर चढ़ने लगा तभी चालक ने बस चला दी। इससे पैर फिसलने से संतोष सड़क पर गिर गया और बस के

पिछले पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी होने पर परिवार के साथ ही गांव के लोग भी आ गए। हादसे से गुस्साए गांव वालों ने इटावा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। आक्रोशित प्रदर्शनकारी चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

इनका कहना था कि मृतक के परिजनों को  मुआवजा दिलाया जाए।  ग्रामीणों का आक्रोश देखकर थाना पुलिस ने आलाधिकारियों को सूचना दी। सीओ सिटी वाईपी सिंह समेत आलाधिकारी मौके पर आ गए। जाम से वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने परिजनों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने दो घंटे बाद जाम खोल दिया। पुलिस

ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फर्रुखाबाद से बस को कब्जे में कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के फुफेरे भाई सर्वजीत ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सर्वजीत ने बताया कि संतोष अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed