{"_id":"5d3892228ebc3e6cda5e784b","slug":"junk-on-the-problem-of-electricity-for-four-days-farrukhabad-news-knp5034638107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से बिजली समस्या पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से बिजली समस्या पर लगाया जाम
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाते कोतवाल।
- फोटो : FARRUKHABAD
शहर के मोहल्ला बिर्राबाग व शांतीनगर पजावा में चार दिन से बिजली न मिलने से गुस्साए लोगों ने बुधवार देर शाम जाम लगा गया। घटिया बंच केबल डालने का आरोप लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
शहर के लकूला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला शांतीनगर पजावा व बिर्राबाग के लोग पिछले चार दिन से बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। उमस भरी गर्मी में उनकी रात की नींद व दिन का चैन छिन गया। वहीं पेयजल के लिए भी त्राहि-त्राहि मची है। देर शाम लोगों का गुस्सा फूट गया और कादरीगेट के निकट पांचाल घाट रोड पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि घटिया बंच केबल डाले जाने से दो घंटे में ही फुुंक जाती है।
वहीं कुछ देर के लिए बिजली आने पर मोहल्ला गंगानगर व बालाजीपुरम के फाल्ट ठीक करने को उनकी आपूर्ति बंद हो जाती है। इसके बाद जब चालू की जाती है तो केबल फुंक जाती है। जाम की सूचना पर शहर कोतवाल संजय मिश्रा, कादरीगेट चौकी प्रभारी बलराज भाटी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ ही देर में आपूर्ति बहाल करवाने का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। अवर अभियंता राघवराम पांडेय ने बताया कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली देने का प्रयास चल रहा है। गुरुवार को बंचकेबल फिर से बदलवाकर समस्या निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।
बेवर रोड भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र के मिल्कडेयरी फीडर से जुड़े शहर के मोहल्ला खटकपुरा में शाम करीब 6 बजे के बाद बंचकेबल में आग लग गई। इससे फाल्ट के चलते पूरा फीडर बंद हो गया। जानकारी पर पहुंचे कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुुरू किया। देर रात तक काम चलता रहा। इससे फीडर से जुड़े मुख्य मार्ग सहित डेढ़ दर्जन मोहल्लों में अंधेरा पसरा रहा। अवर अभियंता संदीप कठेरिया ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।